Home » एसईसीएल दीपका माइंस के न्यू सीएचपी में लगी आग, कन्वेयर बेल्ट जल जाने से कोयला परिवहन ठप
कोरबा छत्तीसगढ़

एसईसीएल दीपका माइंस के न्यू सीएचपी में लगी आग, कन्वेयर बेल्ट जल जाने से कोयला परिवहन ठप

कोरबा। एसईसीएल कुसमुण्डा में कन्वेयर बेल्ट के रोलर में ठेका कर्मचारी के फंसकर घायल होने की घटना दो दिन पहले ही सामने आई थी। अब एसईसीएल दीपका माइंस के न्यू सीएचपी के क्यू वन ड्राइव हाऊस में आगजनी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि कन्वेयर बेल्ट का रोप निकलकर ड्रम में जाकर लिपट गया। इससे ड्रम जाम हो गया। इसके बाद उठी चिंगारी से धुआं निकलने लगा और आग कन्वेयर बेल्ट तक फैल गई। कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से खदान से निकलने वाले कोयले को ट्रकों तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद आगे सप्लाई होता है। बेल्ट के जलने से परिवहन फिलहाल रूक गया है। हादसे के चलते करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है।
दीपका कोयला खदान में कन्वेयर बेल्ट में आग लगने की घटना आज तड़के की है। इसके चलते करीब 200 मीटर कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक हो गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की सहायता से करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। कन्वेयर बेल्ट जल जाने से कोयला परिवहन का कार्य ठप हो गया। एसईसीएल को करोड़ों का नुकसान हुआ है वहीं अफसरों की मानें तो एक-दो दिन में रिपेयर कर लेने की बात कही जा रही है।

Search

Archives