शिवपुरी। भौंती थाना पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को गंभीर अपराध में फंसाने और गिरफ्तार करने की धमकी देता था। आरोपी धमकी देकर लोगों से रुपये ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन समेत कुल 11 लाख 20 हजार रुपये का माल जब्त किया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील बातचीत करता था। इसके बाद वह खुद को पुलिस अधिकारी बताकर संबंधित व्यक्ति को फोन करता था। आरोपी लोगों को दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में फंसाने और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का डर दिखाता था। इसके बाद वह मामले को रफा-दफा कराने के नाम पर रुपये की मांग करता था।







