Home » हाथियों ने जंगल में दंपती को दौड़ाया, महुआ बीनने गए थे
कोरबा

हाथियों ने जंगल में दंपती को दौड़ाया, महुआ बीनने गए थे

कोरबा। वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में 17 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के झुंड से अलग होकर 3 हाथी सड़क पार कर जंगल के दूसरे हिस्से में पहुंच गए। यहां महुआ बीनने पहंुचे दंपती का सामना हाथियों से हो गया। दोनों जान बचाने के लिए भागने लगे। हाथियों ने उन्हें दौड़ाया, लेकिन जान बच गई। दंपती ने टोकरी में महुआ रखा हुआ था। हाथियों ने महुआ को अपना आहार बनाया और टोकरी को भी तोड़ दिया। हाथियों के झुंड में बच्चा भी शामिल था। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत घुंचापुर के कोईलारगडरा निवासी नेहरू लाल अपनी पत्नी बसंती बाई के साथ गांव के पास ही जंगल में महुआ बीनने गया हुआ था। इसी दौरान दो हाथी बच्चे के साथ पहुंच गए। हाथियों को देखकर दोनों के रांेगटे खड़े हो गए। हाथियों ने दोनों को दौड़ाया तो किसी तरह अपनी जान बचाई। दोपहर में हाथी आगे निकल गए। तब जाकर दोनों ने राहत की सांस ली। हाथियों ने महुआ को चट कर दिया था। उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया।

Search

Archives