Home » कल देर शाम कोरबा पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य, आज होगी धर्म सभा
कोरबा

कल देर शाम कोरबा पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य, आज होगी धर्म सभा

कोरबा। रविवार देर शाम पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती कोरबा पहुंचे। वे चांपा तक ट्रेन से आए, जहां से सड़क मार्ग द्वारा कोरबा पहुंचे। इस दौरान उरगा, रामजानकी मंदिर, सप्तदेव मंदिर में उनका शिष्यों व श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। काफिला मेन रोड होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौक से सीएसईबी चौक तक गया, जहां से वे रामजानकी मंदिर सीतामणी पहुंचे। इससे पहले गोपाल मोदी व दिनेश मोदी के निवास पहुंचने पर उनका आत्मीय अभिनंदन कर चरणपादुका पूजा की। इस दौरान प्रसाद का भी वितरण किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर आदित्य वाहिनी के अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु व शिष्यों के साथ पत्रकार भी शामिल थे। महाराणा प्रताप भवन में भी चरणपादुका पूजन किया गया।

Search

Archives