Home » बाढ़ पीड़ित को लाइफ जैकेट देकर स्विमिंग कोच ने अपनी जान गंवाई
देश

बाढ़ पीड़ित को लाइफ जैकेट देकर स्विमिंग कोच ने अपनी जान गंवाई

दूसरों को जिंदगी देकर खुद डूबा

तिरुअनंतपुरम। जिंदगी भर दूसरों को तैरना सिखाने वाले एक तैराकी प्रशिक्षक ने एक बाढ़ पीड़ित की जान बचाने के लिए उसे अपनी लाइफ जैकेट दे दी, लेकिन खुद डूब गए। कई घंटों बाद उनका शव बरामद किया गया। तिरुवनंतपुरम के निवासी आर.राजेश के आत्म-बलिदान की चर्चा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता पी. विजयन ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में की।

उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया। पोस्ट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार एक अगस्त को, कन्नूर जिले के मींथुल्ली द्वीप के पास, करींगोड नदी के उफान में फंसे स्थानीय निवासी 61 वर्षीय बेनी को बचाने के लिए राजेश पहुंचे। उन्होंने बेनी को अपनी लाइफ जैकेट दे दी। लौटते समय राजेश सुरक्षा रस्सी पर अपनी पकड़ खो बैठे और पानी की धारा में बह गए। बाद में तलाशी के दौरान राजेश का शव बरामद किया गया।

Search

Archives