Home » CRPF कैंप में अधिकारी ने दो साथियों को मारी गोली, फिर खुद पर किया फायरिंग
देश

CRPF कैंप में अधिकारी ने दो साथियों को मारी गोली, फिर खुद पर किया फायरिंग

गुवाहाटी।  असम के नगांव में सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने खुदकुशी करने से पहले अपने दो साथियों को गोली मारी, फिर खुद पर भी फायरिंग किया।  नागांव की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) परमिता सरकार ने पीटीआई को बताया कि यह घटना कटिमारी स्थित 34 बटालियन शिविर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे घटी, जब मुख्य द्वार पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई/जीडी बलानी प्रेमबारम ने अपने सहयोगियों पर गोली चलाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जवानों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद यह हादसा हुआ।

डीएसपी की मानें तो ASI ने बाद में खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही दो जवान, एचवी/जीडी विष्णु प्रसाद बघेल और एसआई/जीडी रामनवाल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की जांच के आदेश दे दिए गए :  सरकार ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ का एक अन्य जवान एएसआई/माने गोविंद श्रीपुल घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शिविर में पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Search

Archives