Home » भारी बारिश के कारण भूस्खलन : एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
देश

भारी बारिश के कारण भूस्खलन : एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

शिवमोगा (कर्नाटक)। रविवार सुबह भारी बारिश के कारण  कर्नाटक के शिवमोगा जिले के इंदिरानगर में भूस्खलन हो गया। इससे एक झोपड़ी मलबे में दब गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35 वर्षीय), उनकी पत्नी नागवेणी (28 वर्षीय) और उनके बेटे संतोष के रूप में हुई है। यह परिवार कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्करेगारू गांव का रहने वाला था।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात करीब ढाई बजे परिवार झोपड़ी में सो रहा था। उसी समय पास की पहाड़ी का हिस्सा टूटकर झोपड़ी पर गिर गया। सूत्रों ने बताया कि पास की दूसरी झोपड़ी में रहने वाला एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारिश लगातार होने के कारण भूस्खलन हुआ। इसके बाद दमकल और आपातकालीन सेवा विभाग तथा पुलिस की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया। टीम ने मलबे के नीचे से तीनों शव बाहर निकाले।

पुलिस ने बताया कि मलनाड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। हादसे में  एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

Search

Archives