फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन बिना किसी बड़े उतार-चढ़ाव के फाइनल तक पहुंच गया है। स्पेन का सफर अर्जेंटीना की तुलना में कहीं अधिक संतुलित और नियंत्रित रहा है। अब तक टूर्नामेंट में स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया है। अब 2010 की चैंपियन टीम की नजर 16 साल बाद दूसरा विश्व कप खिताब जीतने पर है, लेकिन इसके लिए उसे मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना की चुनौती पार करनी होगी।
फीफा विश्व कप 2026 में अगर किसी टीम ने सबसे संतुलित प्रदर्शन किया है तो वह स्पेन है। लुइस डे ला फुएंते की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में न केवल शानदार आक्रामक फुटबॉल खेली, बल्कि अपनी मजबूत डिफेंस के दम पर विरोधियों को लगभग कोई मौका भी नहीं दिया।
यही वजह है कि स्पेन बिना किसी बड़े उतार-चढ़ाव के फाइनल तक पहुंच गया है। अब न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में उसका सामना मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। एक ओर मेसी की आक्रामक टीम है तो दूसरी तरफ ऐसा स्पेन, जिसने पूरे विश्व कप में सिर्फ एक गोल खाया है।







