भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने सितंबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।
गेंदबाजी में भी दिखा संतुलन : गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और भारती फुलमाली संभालेंगी। वहीं श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल और नंदनी शर्मा टीम को अतिरिक्त मजबूती देंगी। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि श्रेयंका पाटिल का चयन उनकी फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन रहेगा।
टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद नई चुनौती : एशियन गेम्स टीम के घोषणा से पहले भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा झटका लगा। लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारत ने हरमनप्रीत कौर (27 गेंदों में 56 रन), स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की उपयोगी पारियों की मदद से 170/4 का स्कोर बनाया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पेरी और एशले गार्डनर के नाबाद अर्धशतकों की बदौलत 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला क्रिकेट टीम
- कप्तान: हरमनप्रीत कौर
- उपकप्तान: स्मृति मंधाना
- शेफाली वर्मा
- जेमिमा रोड्रिग्स
- दीप्ति शर्मा
- ऋचा घोष (विकेटकीपर)
- जी. कमलिनी (विकेटकीपर)
- भारती फुलमाली
- श्री चरणी
- रेणुका ठाकुर
- क्रांति गौड़
- अरुंधति रेड्डी
- श्रेयंका पाटिल* (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)
- राधा यादव
- नंदनी शर्मा







