कोरिया। कटगोड़ी के नौगई तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस जघन्य अपराध में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
क्या है पूरा मामला?
यह दिल दहला देने वाली वारदात 16 जून की रात नौगई इलाके में हुई थी, नौगई गांव में एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों को उनकी ही कार में जिंदा जला दिया गया था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ था। घटना के तुरंत बाद सक्रिय हुई कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। ताजा आत्मसमर्पण के साथ, इस खौफनाक नरसंहार में अब तक कुल 8 आरोपी पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं। पुलिसिया जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने वाले और पकड़े गए आरोपियों में भाजपा के स्थानीय नेता भी शामिल हैं।
सरेंडर करने वालों के नाम : सरेंडर करने वालों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी शामिल हैं। इससे पहले कोरिया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 16 जून की रात बीजेपी नेता समेत तीन लोगों को कार में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। पकड़े गए आरोपियों में भाजपा के नेता ही शामिल हैं।







