Home » दिनदहाड़े रज्जाक ने मचाया आतंक, बीजेपी नेता के दोनों पैर तोड़े, मंत्री लखन पहुंचे अस्पताल
कोरबा छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े रज्जाक ने मचाया आतंक, बीजेपी नेता के दोनों पैर तोड़े, मंत्री लखन पहुंचे अस्पताल

कोरबा। जिले के प्रशासनिक क्षेत्र सिविल लाइन इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े किसी पुराने विवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर आतंक मचाया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर ताबड़तोड़ हमला किया और उसके दोनों पैर (घुटने के नीचे) स्टील रॉड से मार-मार कर तोड़ दिए। मारपीट से आहत शिवबालक सिंह तोमर का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल तोमर ने रज्जाक अली और उसके साथियों का नाम लिया है।

इस घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर उसके जानकार भाजपा नेता ने बताया कि रज्जाक के साथ तोमर के भतीजे का कोई पुराना विवाद चल रहा है। पिछले दिनों ही एक मामले में भतीजे को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप करने की गरज से शिव तोमर के द्वारा रज्जाक से बातचीत करने की कोशिश की गई थी। इस कड़ी में आज दोपहर करीब 12 बजे रज्जाक ने अपने वाहन में तोमर को बिठाया और बातचीत करने के लिए किसी जगह पर जाने के लिए रवाना हुए। इस बीच आईटीआई रामपुर चौक के पास उसे गाड़ी से उतर कर अपने साथियों के साथ मारपीट करते हुए स्टील के रॉड से दोनों पैर पर हमला किया और दोनों पैर टूट गए हैं। तोमर ने थाना में शिकायत की है। हालांकि, शिकायत के विषय में घायल तोमर ने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस बयान दर्ज कर रही है। इस घटना से भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है।

मंत्री देवांगन सहित भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे

बालको नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक तोमर के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण आपराधिक घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने कहा गया है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

पुलिस अधीक्षक कोरबा को इस पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्म एवं त्वरित जांच कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।

इस दौरान पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, लक्ष्मण श्रीवास, मंडल के अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, राजेश राठौर सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्तागण आदि उपस्थित रहे।

Search

Archives