नई दिल्ली। भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाने के बाद पीएम मोदी को हर तरफ से बधाई मिल रही है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। ट्रंप ने कहा है कि पीएम मोदी मजबूत, सेहतमंद और बुद्धिमान व्यक्ति हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई। और वे वाकई एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं! वे एक मज़बूत, स्वस्थ और समझदार व्यक्ति हैं, और आने वाले कई सालों तक वे महानता और सफलता हासिल करते रहेंगे!”
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 12 वर्षों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। फिर चाहे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की बात हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का विषय। इन पहलुओं के साथ पीएम मोदी ने निजी तौर पर भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इनमें सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता के साथ-साथ सबसे लंबे समय तक गैर-कांग्रेसी पीएम रहने तक की उपलब्धि शामिल है। अब 10 जून 2026 को मोदी भारत पर लगातार सबसे लंबा शासन करने वाले प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर चुके हैं। वे लगातार 4399 दिन देश पर शासन कर के पहले पीएम नेहरू के लगातार 4398 दिन शासन (चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर) करने के रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं।







