Congress-DMK Alliance Ends: तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के बीच गठबंधन खत्म हो गया है। यह बात हम नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के एक्स पोस्ट से सामने आई है। इस राजनीतिक बदलाव के बीच टीवीके के प्रमुख विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता काफी हद तक आसान होता नजर आ रहा है।
कांग्रेस ने तमिलनाडु में एक्टर विजय की अगुवाई वाली टीवीके को समर्थन देने क फैसला किया है। कांग्रेस ने कहा है कि उसका समर्थन सिर्फ मौजूदा सरकार के गठन नहीं बल्कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनावों के लिए भी होगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले ऐसी चर्चा सामने आई थी कि राहुल गांधी टीवीके साथ गठबंधन के इच्छुक हैं लेकिन पार्टी के अन्य नेताओं के दबाव में डीएमके साथ कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था।
The President of Tamizhaga Vettri Kazhagam (TVK), Thiru C Vijay, has formally requested the Indian National Congress (INC) to extend its support for forming a government in Tamil Nadu. The people of Tamil Nadu, especially the youth, have delivered a very clear, strong and… pic.twitter.com/Aig79MoRoE
— Tamil Nadu Congress Committee (@INCTamilNadu) May 6, 2026
टीवीके के तमिलनाडु में करिश्मा करने पर कांग्रेस ने अब राज्य में डीएमके को छोड़कर नए साथी चुन लिया है ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि विपक्ष में पहुंचे स्टालिन अब अकेले आगे बढ़ेंगे या फिर पिता की तरफ एनडीए के साथ आएंगे। क्योंकि स्टालिन भले ही तमिलनाडु में की राजनीति में कमजोर हो गए हैं लेकिन उनके पास केंद्र में कुल 32 सांसद हैं। इनमें 22 सांसद लोकसभा और 10 सांसद राज्यसभा में हैं।
डीएमके ने कांग्रेस को कहा गद्दार : डीएमके ने कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन देने पर इसे गद्दारी बताया है। तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार बनाने के लिए TVK के बारे में DMK के प्रवक्ता T K S Elangovan ने कहा कि शुरू से ही यह चर्चा थी कि कुछ लोग विजय का समर्थन करना चाहते हैं और उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। कांग्रेस हर राज्य में ऐसा कर रही है।आखिरकार वे सभी जगह हार रहे हैं। दिल्ली और पश्चिम बंगाल में उनका पूरी तरह सफाया हो गया है। महाराष्ट्र में उनके पास कोई मौका नहीं है। वे कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे उनकी पार्टी ही बंद हो जाएगी। हालांकि DMK कनिमोझी ने फिलहाल कांग्रेस के साथ रहने की बात कही है लेकिन ऐसी चर्चा है कि अगर कांग्रेस TVK सरकार में शामिल होती है तो तनाव बढ़ सकता है।







