Home » T20 World Cup 2026 : कल खेले जाएंगे दो मुकाबले, भारत बनाम जिम्बाब्वे से पहले ये मैच टीम इंडिया के लिए अहम
खेल

T20 World Cup 2026 : कल खेले जाएंगे दो मुकाबले, भारत बनाम जिम्बाब्वे से पहले ये मैच टीम इंडिया के लिए अहम

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 का मुकाबला 26 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा। ये मैच शाम सात बजे चेन्नई में होना है।

टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का है, लेकिन ये भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा अहम है।

अगर इस मैच में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी और मैच जीत लिया तो फिर भारतीय टीम के लिए आगे की राह आसान हो जाएगी। लेकिन अगर कहीं वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की तो फिर टीम इंडिया की संभावनाएं काफी क्षीण हो जाएंगी और सेमीफाइनल में जाने का सपना टूट भी सकता है।

वेस्टइंडीज की जीत से भारतीय टीम को होगा नुकसान :  दरअसल वेस्टइंडीज ने अपने पहले ही सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया है। इसलिए वेस्टइंडीज का नेट रन रेट इस वक्त सातवें आसमान पर है। अगर वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हराया तो उसके चार अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट में और भी बढ़ोत्तरी होगी। भारतीय टीम इसके बाद अगर अपने दो मैच जीत भी जाए तो भी नेट रन रेट के मामले में पिछड़ सकती है। भारत को अपना आखिरी मैच कितने रन और या​फिर कितने अंतर से जीतना होगा, ये गुरुवार के मैच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन ये काफी ज्यादा मुश्किल काम होगा।

दोपहर तीन बजे से होगा वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच :  इस बीच अगर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को मात दे दी तो वेस्टइंडीज के दो ही अंक रहेंगे और टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वो केवल अपने दो मैच जीतकर ही सेमीफाइनल में चली जाएगी। इसलिए शाम को सात बजे भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच काफी ज्यादा अहम होने वाला है।

Search

Archives