Home » कोरबा में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना : नशे में धुत लड़कों ने मासूम पर चाकू से किया हमला
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना : नशे में धुत लड़कों ने मासूम पर चाकू से किया हमला

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जहां दो युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे की सोमवार की दोपहर 3 बजे अपने घर के पास खेल रहे किशन गोस्वामी पर रेलवे स्टेशन मार्ग पर रहने वाले मिठू साहू और अंकित ठाकुर मोहल्ले में आकर गुंडागर्दी करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल नबालिग के दादा ने बताया दोनों युवक जान से मारने की नीयत से चाकू से पेट पर हमला कर दिया। बचने के लिए हाथ सामने किया। इस दौरान चाकू हाथ में लगा नहीं तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।  बताया जा रहा की मारपीट करने वाले युवक अक्सर बस्ती में दहशत मचाते रहते हैं और उनके हरकतों से बस्ती के लोग भी परेशान हैं।

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया सीतामढ़ी इलाके में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यहां दारू, गांजा, नाइट्रो-10 गोली, अंटागोली (मधु मुनक्का), बोनफिक्स जैसे नशा के समान आसानी से उपलब्ध हो जाता है, जिसके कारण इलाके में आए दिन मारपीट, छेड़खानी, चाकू बाजी की घटना सामने आते रहती है।

पूर्व में कई बार ऐसी बड़ी घटना घट चुकी है। साल में दर्जन भर से ज्यादा घटना सामने आती है, वहीं पुलिस की कई मामलों में गंभीरता नहीं दिखती है। नशे के सामान बेचने वालों के ऊपर कार्रवाई नहीं करती है, यही वजह है कि इस तरह की घटना सीतामढ़ी इलाके में आम हो गई है।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मारपीट करने वालों की तलाशी शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Search

Archives