Home » छात्रा कु. लावण्य प्रधान को स्वर्ण पदक
कोरबा

छात्रा कु. लावण्य प्रधान को स्वर्ण पदक

कोरबा। हिन्दी विकास संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलांपियार्ड प्रतियोगिता में डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल कुसमुण्डा जिला कोरबा में कक्षा 9वीं की छात्रा कु. लावण्य प्रधान को स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान एवं नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

विगत दिनों तीन मूर्ति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय नई दिल्ली के सभागार में मुख्य अतिथि डॉ. विनोद नारायण इंदूरकर – अध्यक्ष सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ. पाटिल प्रांजल लहँसिंह (I. A. S) अतिरिक्त शिक्षा निदेशक शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार, डॉ. पूरन चंद्र टंडन – निदेशक, भारतीय अनुवाद परिषद, नई दिल्ली, डॉ. कैलाश जाधव संयोजक, गोवा हिन्दी अकादमी, गोवा के द्वारा प्रदान किया गया।

Search

Archives