देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 02-02-2026
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पेशेवर चर्चाओं को महत्व देंगे। कर्मठता और निरंतरता बनाए रखेंगे। विपक्ष की सक्रियता कार्य प्रभावित कर सकती है। आर्थिक प्रयासों में सजगता रखें। अनुभवियों से सलाह लें। सेवा क्षेत्र में प्रभावी बने रहेंगे। योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। टाइम टेबल का पालन करेंगे। प्रलोभन से बचें। बजट से चलें। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लापरवाही पर अंकुश रखेंगे। उधार का लेनदेन न करें। नियम अनुशासन बढ़़ाएं। ठगों से सावधान रहें। खर्च पर अंकुश बढ़ाएं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मित्रों से भेंट मुलाकात के अवसर बनेंगे। पुरानी यादें ताजा होंगी। खुशियों को अपनों कें संग बांटेंगे। लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बड़ों की बात ध्यान से सुनेंगे। रचनात्मक कार्योंं से जुडेंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुटीन संवारेंगे। पेशेवरों का समर्थन रहेगा। प्रबंधन में रुचि लेंगे। व्यवस्था मजबूत रखेंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे। आवश्यक कार्यों में शीघ्रता दिखाएंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लोगों से अपने दिल की बात कहने में सतर्कता बरतें। व्यक्तिगत विषयों में सहज सरल रहें। भौतिक वस्तुओं पर फोकस रहेगा। सुविधा संसाधन में वृद्धि होगी। घर परिवार से करीबी बनी रहेगी। बड़ों की सुनें। भवन वाहन की प्राप्ति होगी। भावावेश में आने से बचें। करियर व्यापार में सफल होंगे। लाभ अच्छा रहेगा। बड़ी सोच रखेंगे। जिम्मेदारों का सानिध्य बढ़ाएंगे। उपलब्धियां संवरेगी। परिजनों से तालमेल बढ़ाएंगे। प्रबंधन पक्ष सहयोगी रहेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। घर से सामंजस्य बढ़ेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सामाजिक साख बढ़ेगी। साहस पराक्रम बढ़त पर बने रहेंगे। सक्रियता सामंजस्य से सभी प्रभावित होंगे। सीख सलाह बढ़ाएंगे। सहकारिता का भाव बढ़ेगा। विभिन्न गतिविधियों में आगे रहेंगे। निजी प्रयासों में गति आएगी। वाणिज्यिक मामलों में सफलता पाएंगे। संबंधों का लाभ उठाएंगे। सक्रियता लाएंगे। लक्ष्य पूरा करेंगे। संपर्क बढ़ेगा। बंधुत्व की भावना बढ़ेगी। सहोदरों का समय देंगे। चर्चाओं में शामिल होंगे। कामकाजी यात्रा हो सकती है। संवाद पर जोर रहेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भव्यता और सभ्यता को महत्व देंगे। श्रेष्ठ व्यवहार से सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे। निसंकोच आगे बढेंगे। बड़ा सोचेंगे। धनधान्य बढ़ेगा। करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे। अतिथि का स्वागत सत्कार करें। घर परिवार में सुख सौख्य रहेगा। परंपरा संस्कृति को बढ़ावा देंगे। पैतृक कार्योंं को आगे बढ़ाएंगे। अच्छे गेस्ट और होस्ट रहेंगे। कुल कुटम्ब का साथ पाएंगे। हर्ष आनंद बढ़ेगा। साख सम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों का भरोसा जीतेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। तेजी बनाए रखेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रचनात्मक विचारों और कार्योंं को बढ़ावा देंगे। जीवन स्तर ऊंचा रखेंगे। व्यक्तित्व में सौम्यता रहेगी। व्यवहार में मिठास बनाए रखेंगे। निजी एवं पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। नवीनता पर जोर देंगे। स्मरण शक्ति को बल मिलेगा। सबसे बनाकर चलें। सृजन संबंधी प्रयासों में आगे रहें। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। वातावरण अनुकूल रहेगा। श्रेष्ठ कार्योंं को आगे बढ़ाएंगे। सुख सौख्य रहेगा। साख सम्मान में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय प्रदर्शन करेंगे। संस्कार परंपराओं को निभाएंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रिश्तों में बहस विवाद न बढ़ने दें। बजट और व्यवस्था से चलें। करीबी सहयोगी होंगे। जल्दबाजी न दिखाएं। विनय विवेक बनाए रहें। महत्वपूर्ण विषयों में जल्दबाजी से बचें। नीति नियम नैतिकता पर जोर बढाएंगे। आर्थिक गतिविधियों में सतर्कता रखेंगे। आय की तुलना में खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दूर देश के मामले बनेंगे। न्यायिक विषयो में ढिलाई से बचें। दान धर्म बढ़ेगा। व्यर्थ के दिखावे में न आएं। निवेश पर जोर रहेगा। लेनदेन पर नियंत्रण बढ़ाएं। विपक्ष की गतिविधि से सावधान रहें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मेहनत का फल प्राप्त हो सकता है। वाणिज्यिक विषयों में लाभ और विस्तार के कार्य बनेंगे। इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे। घर में शुभता का संचार बढ़ेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय के संकेत हैं। आर्थिक उन्नति फोकस रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे। उपलब्धियों को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्योंं को शीघ्रता से करेंगे। अवसर भुनाएंगे। मित्रों को वरीयता देंगे। प्रबंधन पर जोर रखेंगे। परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ेगा। अनुशासन से काम लेंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। कार्य व्यवसाय में योजनाएं सफल होंगी। उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अधिकारी सहयोगी। मान सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। लोकप्रियता और साख बढ़ेगी। उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाए रखेंगे। शासकीय कार्य गति लेंगे। प्रबंधकीय प्रयास तेज होंगे। आर्थिक वाणि्िज्यक विषयों में रुचि बढ़ेगी। सहज संवाद रखेंगे। पेशेवर वार्ताएं बढ़ेंगी। सभी का सहयोग मिलेगा। पैतृक कार्य संवरेंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। सेवा क्षेत्र में बेहतर करेंगे। संकल्प बनाए रखेंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भाग्य की मजबूती से सफलता का परचम बुलंद बना रहेगा। विभिन्न उलझनें तेजी से दूर होंगी। आस्था विश्वास को बल मिलेगा। साहस पराक्रम बनाए रखेंगे। सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। भेंट चर्चा में बेहतर होंगे। धार्मिक आध्यात्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। तेजी से आगे बढ़ेंगे। पेशेवर संबंध संवरेंगे। उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। लंबित कार्य गति पाएंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
तात्कालिक बदलावों के प्रति सजगता बढ़ाएं। व्यवस्थागत मामलों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सोच विचार कर निर्णय लें। सहजता सरलता से आगे बढ़ने का समय है। लोगों की बातों में आने से बचें। कामकाज में सक्रिय रहेंगे। वाणी व्यवहार में मिठास रखेंगे। सबका सम्मान करेंगे। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। आकस्मिक हानिलाभ संभव है। परिवार में शुभ कार्य होंगे। अपनों के साथ विश्वास रखेंगे। नीति नियमों का उल्लंघन करने से बचें। रुटीन संवारेंगे। संवाद पर जोर देंगे।
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण मामलों में गंभीरता दिखाएंगे। साझा भावना से कार्य करेंगे। लक्ष्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे। दाम्पत्य में सहजता बढ़ेगी। स्थायित्व को बल मिलेगा। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। नेतृत्व क्षमता संवरेगी। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। आवश्यक कार्योंं में तेजी दिखाएंगे। साख सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। समकक्ष सहयोगी होंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। पेशेवरता रखेंगे। साथी उपलब्धि हासिल करेंगे।
![]()







