Home » पूर्व ओलंपियन पीटी उषा के पति श्रीनिवासन का निधन! पीएम मोदी ने फोन कर जताया दुख
दिल्ली-एनसीआर देश

पूर्व ओलंपियन पीटी उषा के पति श्रीनिवासन का निधन! पीएम मोदी ने फोन कर जताया दुख

नई दिल्ली। भारत की महान धाविका और पूर्व ओलंपियन पीटी उषा के पति श्रीनिवासन का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से खेल जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनिवासन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत दुखद समाचार है। उन्होंने पीटी उषा और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। श्रीनिवासन, पीटी उषा के जीवन और करियर में एक मजबूत सहारा रहे। उनके सहयोग और समर्थन को पीटी उषा के खेल जीवन में महत्वपूर्ण माना जाता है। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि खेल जगत को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

कौन थे वी. श्रीनिवासन ?

पी.टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी थे और उन्होंने सीमा शुल्क (कंस्टम) विभाग में अपनी सेवाएं दी थीं। साल 1991 में उनका विवाह पी.टी. उषा से हुआ था और उनके परिवार में एक बेटा उज्ज्वल है। श्रीनिवासन हमेशा पर्दे के पीछे रहना पसंद करते थे, लेकिन खेल प्रशासन और खिलाड़ियों की मदद करने में उनकी गहरी रुचि रही। आज 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

Search