Home » सलमान खान ने शेयर कीं झक्कास तस्वीरें, फोटो के साथ लिखा- ‘मेरा सुख’
मनोरंजन

सलमान खान ने शेयर कीं झक्कास तस्वीरें, फोटो के साथ लिखा- ‘मेरा सुख’

सलमान खान 60 साल के हो गए हैं। मगर, अभिनेता के लुक और फिटनेस से उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। इसके लिए वे घंटों जिम में बिताते हैं। आज रविवार को भाईजान ने एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। साथ ही अपने सुख का जिक्र किया है।

क्या है सलमान खान का सुख? :  सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की हैं। वे हाफ पैंट और बनियान पहने दिख रहे हैं। गले में चेन है और माथे पर साफा बंधा है। वे एक पार्क में बैठे दिख रहे हैं। साथ में उनका पैट डॉग है। इस फोटो के साथ सलमान खान ने लिखा है, ‘मेरा सुख’।

माईसन और माईजान के बाद सलमान के लाडले बने माईसुख : सलमान खान को कुत्ते पालने का शौक है। उनके पास अलग-अलग नस्ल के कुत्ते रहे हैं, जिन पर वे मोटी रकम खर्च कर देते हैं। सलमान खान के पास पहले दो कुत्ते ‘माइसन’ और ‘माइजान’ थे, जिनको वे बहुत प्यार करते थे। दोनों के नाम से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर अपने दोनों कुत्तों को किस हद तक चाहते थे। हालांकि, ‘माइसन’ और ‘माइजान’ अब इस दुनिया में नहीं हैं। सलमान खान के पास अब ‘मायसुख’ है।

नेटिजन्स बोले- ‘पेट गायब हो गया’ :  सलमान खान के इस पोस्ट पर नेटिजन्स और फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। सलमान खान की फिटनेस ने ध्यान खींचा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘पेट गायब हो गया अब’। वहीं, कुछ यूजर्स एक्टर को उनकी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स तस्वीर पर भी प्यार भरा रिएक्शन दे रहे हैं।

Search