Home » मार्गशीर्ष माह आज से शुरू : यहां देखें इस महीने के प्रमुख व्रत त्यौहारों की लिस्ट
धर्म

मार्गशीर्ष माह आज से शुरू : यहां देखें इस महीने के प्रमुख व्रत त्यौहारों की लिस्ट

मार्गशीर्ष का महीना 6 नवंबर यानी आज से शुरू हो चुका है। हिंदू पंचांग का यह नौवां महीना होता है जिसे अगहन भी कहा जाता है। इसे भगवान श्रीकृष्ण का महीना माना जाता है। मान्यता है इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे। मोक्षदा एकादशी, विवाह पंचमी और अन्नपूर्णा जयंती के साथ ही कई अन्य प्रमुख व्रत त्योहार भी आते हैं। साथ ही यह महीना विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे कार्यों के लिए भी शुभ माना जाता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि मार्गशीर्ष के महीने में कौन-कौन से व्रत त्योहार आने वाले हैं।

मार्गशीर्ष माह व्रत त्योहार 2025

  • मार्गशीर्ष मास शुरूआत- 6 नवंबर, गुरुवार
  • रोहिणी व्रत- 7 नवंबर, शुक्रवार
  • संकष्टी चतुर्थी- 8 नवंबर, शनिवार
  • कालभैरव जयंती- 12 नवंबर, बुधवार
  • उत्पन्ना एकादशी- 15 नवंबर, शनिवार
  • वृश्चिक संक्रांति- 16 नवंबर, रविवार
  • सोम प्रदोष व्रत- 17 नवंबर, सोमवार
  • मासिक शिवरात्रि- 18 नवंबर, मंगलवार
  • मार्गशीर्ष अमावस्या- 20 नवंबर, गुरुवार
  • विवाह पंचमी- 25 नवंबर, मंगलवार
  • स्कन्द षष्ठी, चम्पा षष्ठी- 26 नवंबर, बुधवार
  • दुर्गाष्टमी व्रत- 28 नवंबर, शुक्रवार
  • मोक्षदा एकादशी, गीता जयन्ती- 1 दिसंबर, सोमवार
  • भौम प्रदोष व्रत, मत्स्य द्वादशी- 2 दिसंबर, मंगलवार
  • अन्नपूर्णा जयन्ती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयन्ती- 4 दिसंबर, गुरुवार

मार्गशीर्ष माह का महत्व – मार्गशीर्ष माह को श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। इस महीने में जप, तप और साधना करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष महीने में अगर आप ध्यान साधना करते हैं तो आपको आलौकिक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। इस महीने में दान करने से कई अन्य महीनों की तुलना में आपको कई गुना अधिक शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इस माह में मंत्रों का जप करने से आप सिद्धियां प्राप्त कर सकते हैं

 

डिस्क्लेमर : उक्त लेख धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए Today Studio उत्तरदायी नहीं है।

Search

Archives