Home » चर्बी पिघलाने में बेहद लाभकारी है ये खास ड्रिंक, मिलेंगे और भी फायदे
स्वास्थ्य

चर्बी पिघलाने में बेहद लाभकारी है ये खास ड्रिंक, मिलेंगे और भी फायदे

बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल , खराब खानपान और एक्सरसाइज़ नहीं करने की वजह से ज्यादातर लोग मोटापा का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होना होगा। खानपान का ख्याल रखना ही होगा साथ ही कुछ एक्सरसाइज को जीवन में अपनाना होगा। आप अपनी लाइफ स्टाइल अच्छी करें, हेल्दी खाना खाएं। इनके अलावा पानी डाइट में आप इस जादुई ड्रिंक को भी शामिल करें। दरअसल, फैट कम करने में  जीरा, मेथी और सौंफ का ड्रिंक बेहद फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं यह ड्रिंक कैसे बनाएं और इसके फायदे।

गुणकारी हैं ये मसाले- जीरा , मेथी और सौंफ का पानी वजन घटाने में काफी मदद करता है। माना जाता है कि इस मिश्रण को पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देकर, भूख को कम करके और पाचन में सुधार करके वजन नियंत्रण में मदद मिलती है। इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप अपनी कई सेहत संबंधी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। ये वजन कम करने के लिए बेहतरीन घरेलू उपायों में से एक है।

ड्रिंक बनाने का तरीका- यह स्पेशल ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच जीरा, एक चम्मच सौंफ और एक चम्मच मेथी दाना रात को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को हल्का गर्म करें और फिर छानकर खाली पेट पी लें। रोजाना ऐसा करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

ड्रिंक को पीने से मिलेंगे ये अन्य फायदे

  • कब्ज की समस्या में दिलाए राहत: यह ड्रिंक गैस, कब्ज और अपच की समस्या रहती है वो हर रोज सुबह इस पानी का सेवन करें। इससे बॉडी डिट्रॉक्स होती है। इनमें फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मददगार होता है।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक: यह पानी विटामिन सी, आयरन, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम भरपूर मात्रा पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं। इसके अलावा इसके सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम भी ठीक होता है।
  • ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल :खराब खानपान की वजह से अधिकतर लोग डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर लेवल कंटोल करने के लिए यह पानी पी सकते हैं। इससे शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Search

Archives