भिलाई । दुर्ग के भिलाई के महिला आईटीआई की स्टेनोग्राफी एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिन्दी ट्रेड) की प्रशिक्षणार्थी उमा ने अखिल भारतीय स्तर की आयोजित परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर को नई दिल्ली के विधान भवन में आयोजित चौथे कौशल दीक्षांत समारोह में उमा सहित इन 35 छात्रों को सम्मानित करेंगे। उमा ने अपनी संपूर्ण सफलता का श्रेय कौशल विकास के प्रति समर्पण और उन्नत प्रशिक्षण को दिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। युवाओं में कौशल विकास प्रशिक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण की गुणवत्ता को सुधारने एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा गंभीरतापूर्वक महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं।







