बेंगलुरु भगदड़ पर 3 महीने बाद विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, अपने भावुक पोस्ट में ये लिखा
7 months ago
नई दिल्ली। विराट कोहली ने बेंगलुरु भगदड़ मामले पर 3 महीने बाद चुप्पी तोड़ी है। इस साल चार जून को RCB की IPL जीत के जश्न के दौरान बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। विराट कोहली ने पहली बार इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।
कोहली ने कहा कि खुशी का जो दिन था वो त्रासदी में बदल गया जो कोई भी नहीं देखना चाहता है। कोहली ने इस घटना को दिल तोड़ने वाला बताया है। उन्होंने फैंस से वादा किया कि हम सभी साथ मिलकर जिम्मेदारी से और सावधानी से आगे बढ़ेंगे।
कोहली का भावुक बयान- आरसीबी (RCB) के 18 साल में पहली बार आईपीएल (IPL) खिताब जीतने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जश्न के लिए ढाई लाख प्रशंसकों के जमा होने के बाद भगदड़ मच गई थी। विराट कोहली (Virat Kohli) ने आरसीबी के ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर किए गए संदेश में कहा, ‘जिंदगी में कुछ भी आपको ऐसे दिल टूटने के लिए तैयार नहीं करता, जैसा चार जून को हुआ। हमारी फ्रेंचाइजी के इतिहास का जो सबसे खुशी का दिन होना चाहिए था…वो एक त्रासदी में बदल गया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं लगातार उन परिवारों के बारे में सोच रहा हूं और प्रार्थना कर रहा हूं, जिनसे हमने अपनों को खो दिया…और उन फैन्स के लिए भी जो घायल हुए। आपका नुकसान अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे…देखभाल, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ।’
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के एक आदेश को रद्द कर दिया। हाई कोर्ट ने शिमला जिले में करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति...