Home » Honda Activa Electric 29 मार्च 2023 को होगी लांच, कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान
नॉलेज एंड ट्रेंड

Honda Activa Electric 29 मार्च 2023 को होगी लांच, कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान

होंडा टू-व्हीलर साल 2025 तक दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी. इन्हें ग्लोबली पेश किया जाएगा. इनमें से एक Activa इलेक्ट्रिक स्कूटर भी होगा.इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड और मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए होंडा भारतीय बाजार के लिए नया  इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बारे में कंपनी 29 मार्च 2023 को अनाउंसमेंट कर सकती है.

होंडा टू-व्हीलर का यह पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा, जिसे मार्च 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है. इस नए ई-स्कूटर को Activa नेमप्लेट के साथ पेश किया जा सकता है. जाहिर है कि होंडा Activa  कुछ सालों से भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. इस नाम की बदौलत कंपनी को नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की ज्यादा मार्केटिंग नहीं करनी पड़ेगी.

होंडा Activa इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन

उम्मीद है कि होंडा Activa इलेक्ट्रिक  का स्टाइल इसके पेट्रोल-वर्जन की तरह होगा. हालांकि इसे EV लुक देने के लिए कंपनी इसमें कुछ बदलाव कर सकती है. ऐसे में यह LED हेडलैंप, चौड़े फ्रंट एप्रन और फ्लैट सीट के साथ आएगा. वहीं इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है.

कंपनी भारत के लिए लाए जाने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर को Honda Japan की मदद से तैयार करेगी. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO आतुशी ओगाटा ने कन्फर्म किया है कि कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक वाहन अगले फाईनेंशियल ईयर के आखिर तक तैयार हो जाएगा.

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Honda Activa Electric का मुकाबला Okinawa और Hero Electric Scooters से होगा. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.

Search

Archives