Home » विद्यालय परिसर में लगी आग : नल-जल योजना के पाइप जलकर खाक
कोरबा

विद्यालय परिसर में लगी आग : नल-जल योजना के पाइप जलकर खाक

कोरबा ।  रजगामार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में  देर शाम अचानक आग लग गई। घटना में विद्यालय परिसर में रखे नल-जल योजना के प्लास्टिक पाइप जलकर खाक हो गई। आग की तेज लपटें उठता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना सूचना फायर ब्रिगेड तथा रजगामार पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा हैं आग काफी तेज थी और बड़ी संख्या में पाइप जलकर खाक हो गए, हालांकि कुछ पाइपों को ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित निकाला जा सका।

चौकी प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। चूंकि यह घटना बरसात के मौसम में हुई है, इसलिए आग स्वतः लगने की संभावना कम मान पुलिस इसे संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। उल्लेखनीय हैं कि ये पाइप नल-जल योजना के तहत रखे गए थे, जिन्हें आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति के लिए उपयोग किया जाना था।

Search

Archives