Home » युवती को ब्लैकमेल कर गांव का ही युवक करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान
हरियाणा

युवती को ब्लैकमेल कर गांव का ही युवक करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

कैथल। कैथल के राजौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के ही युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। 19 वर्षीय पीड़ित युवती की शिकायत पर पड़ोसी साहिल के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके कई बार दुष्कर्म किया है।

आरोपित ने 15 जुलाई की रात को भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब आरोपित बार-बार युवती को संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा तो युवती ने स्वजन को जानकारी दी थी। इसके बाद स्वजन राजौंद थाना पहुंचे और कार्रवाई की। आरोपित का घर उनके घर के पास ही है। इस कारण उनका आपस में आना-जाना भी है। करीब एक महीना पहले वह रात के समय शौच लिए घर के बाहर गई थी। इस दौरान आरोपित उसे डरा धमकाकर पास के एक खाली पड़े प्लॉट में ले गया। वहां जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित उसे बार-बार रात के समय खाली प्लॉट में बुलाता और दुष्कर्म करता रहा।

राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर युवक साहिल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

Search

Archives