मस्तूरी। थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामनगर से गतौरा के बीच रेलवे ट्रेक में एक अज्ञात युवक की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आनेसे सिर का हिस्सा क्षत विक्षत हो गया है। जिससे पहचान करने में दिक्कत हो रही है। युवक के पास कोई पहचान के लिए दस्तावेज नहीं मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 25-26 वर्ष के आसपास है। उसने नीले रंग की जीन्स पहनी है। मामले की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए सभी थानों से मदद ली जा रही है।







