अम्बिकापुर। बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के पास मैनी नदी में चार लोग बह गए जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। 20 घंटे बाद भी इनका पता नहीं चल सका है। नदी में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमारी (45), अंकिता (8), बिनावती नागवंशी (30) और उसका बेटा आर्यस (3), सभी मैनी नदी के किनारे मशरूम इकट्ठा करने गए थे। इलाके में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और चारों बह गए। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक उनमें से किसी का भी पता नहीं चल पाया है।







