Home » परिवार के 5 सदस्यों ने जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की, तीन मासूम बच्चों की मौत
छत्तीसगढ़

परिवार के 5 सदस्यों ने जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की, तीन मासूम बच्चों की मौत

दिल दहलाने वाली घटना

कांकेर। जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (उम्र 11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (उम्र 7 वर्ष) और देवराज बैरागी (उम्र 5 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के अनुसार, परिवार के माता-पिता ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समय रहते सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

अभी तक जहर खाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर मामला घरेलू परेशानी हो सकता है। पुलिस द्वारा विस्तृत जांच जारी है और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आत्महत्या का कारण क्या है ।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है और लोगों में दुख और आक्रोश की भावना है। पुलिस और प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द जांच पूरी करने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की जा रही है।

Search

Archives