Home » तमनार में सड़क हादसा : गैस एजेंसी के पास ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, चक्काजाम
छत्तीसगढ़

तमनार में सड़क हादसा : गैस एजेंसी के पास ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, चक्काजाम

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। कल रात करीब 9 बजे, बुड़िया गांव निवासी जेल सिंह सिदार दशकर्म के काम से बाइक में सवार होकर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जेल सिंह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, विधायक मौके पर पहुंचे

हादसे की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। गुस्साए लोग प्रशासन और औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि तमनार क्षेत्र में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। मौके पर लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार भी पहुंचे और पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े हुए। तमनार पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

Search

Archives