Home » तेज प्रताप विवाद में अनुष्का के भाई का बड़ा बयान : राजद प्रमुख लालू यादव से परिवार बर्बाद न होने देने की अपील
बिहार

तेज प्रताप विवाद में अनुष्का के भाई का बड़ा बयान : राजद प्रमुख लालू यादव से परिवार बर्बाद न होने देने की अपील

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के रिलेशनशिप को लेकर अनुष्का के भाई आकाश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव से किसी बाहरी के बहकावे में आकर परिवार को बर्बाद न होने देने की अपील की है।

राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव को लेकर उठे विवाद पर अब अनुष्का के परिवार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। अनुष्का के भाई आकाश का कहना है कि, उनका अकाउंट हैक हो गया था। मेरी बहन का चरित्र हनन कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा था, इसलिए मुझे उन्हें जवाब देना है। अनुष्का यादव मेरी छोटी बहन है। अनुष्का का जो भी निर्णय होगा हम मजबूती के साथ एक बड़े भाई का फर्ज निभाएंगे।

मीडिया से बात करते हुए अनुष्का के भाई आकाश यादव ने कहा कि हमारी बहन है, हमारी छोटी बहन है और जो भी प्रकरण हुआ, जो भी कुछ हुआ उन तमाम चीजों को देखते हुए इतना कहेंगे कि वह प्राइवेसी है एक लड़का और एक लड़की का विषय है। एक लड़का और लड़की इस विषय पर बोले तो ज्यादा बेहतर होगा। हमारा इस विषय में बस एक ही चीज है कि हमारी बहन के मान सम्मान पर जो लगातार हमला किया जा रहा था। उनको हमें जवाब देना है।

आकाश पर लगे संपत्ति के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जिसने कहा है उसकी संपत्ति की जांच की मांग करते हैं और मेरी संपत्ति की जांच की मांग करते हैं। यह भी मांग करते हैं कि किस पर कितना केस कितने मुकदमे और किस तरह का मुकदमे दर्ज हैं और ऐसे जो लोग कह रहे हैं उनको भगवान से डरने की जरूरत है। भगवान के लाठी में आवाज नहीं है, दर्द है, दर्द मिलेगा।

वायरल हुई तस्वीर पर बोलते हुए आकाश यादव ने कहा कि जिन्होंने किया वह इस पर ज्यादा अच्छे से बोलेंगे। उनका क्या रिश्ता है? वह ज्यादा अच्छे से बोलेंगे।  उस फोटो में जो लड़का है, उनके पिताजी लालू यादव जी, उनके भाई ने अपना पक्ष रख दिया है। उस तस्वीर में जो लड़की है उसका बड़ा भाई मैं हूं , मैंने अपना पक्ष रख दिया। अब आगे जैसा वो लोग सवाल खोजेंगे वैसा ही हम लोग जवाब देंगे।

‘बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने परिवार को बर्बाद न करें’
आकाश ने राजद प्रमुख से अपील करते हुए कहा, मैं लालू प्रसाद यादव से कहना चाहूंगा कि किसी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने परिवार को बर्बाद न करें। बाहरी लोग आपके घर में घुस आए हैं और आपके परिवार को खत्म करने का काम कर रहे हैं। नतीजा आपके सामने है। जो आदमी अपने भाई को सीएम बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था, उसे अब पार्टी से निकाल दिया गया है।  आकाश यादव ने कहा कि हम संपत्ति की जांच मांग करते हैं। किस पर कितने मुकदमे दर्ज हैं। भगवान की लाठी में आवाज नहीं दर्द है। दर्द मिलेगा।

Search

Archives