Home » लालू के घर गूंजी किलकारी : तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पापा, तेज प्रताप ने छोटे भाई को दी बधाई
बिहार

लालू के घर गूंजी किलकारी : तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पापा, तेज प्रताप ने छोटे भाई को दी बधाई

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद एक बार फिर दादा बन गए हैं। लालू के छोटे बेटे और विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अपने दूसरे बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने मंगलवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भतीजे का स्वागत किया है। लालू के घर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचकर बधाईयां दे रहे है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

तेज प्रताप यादव ने भी तेजस्वी यादव के दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भले ही पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया, लेकिन तेज प्रताप यादव आज भी अपने परिवार को नहीं भूले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल  होने के बाद तेज प्रताप ने प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद पार्टी से निकाले जाने और पिता लालू प्रसाद,  बहन रोहिणी आचार्या और छोटे भाई तेजस्वी यादव की नाराजगी पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। तीन दिन तक चुप्पी साधी रखी। आज उनका बयान सामने आया तो वह भी अपने भतीजे के लिए। तेजस्वी यादव के दूसरी बार पिता बनने पर उन्होंने बधाई दी।

तेज बोले-  बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ-  सोशल मीडिया पर अपने भाई और भतीजे की तस्वीर शेयर करते हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने लिखा कि श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार।

Search

Archives