Home » मालकानगिरी में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत और 2 घायल
भुबनेश्वर

मालकानगिरी में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत और 2 घायल

भुवनेश्वर। मालकानगिरी जिले में आज तड़क़े एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। यह घटना सुबह करीब पांच बजे हुई, जब नयागढ़ का एक परिवार गर्मी की छुट्टी के लिए मालकानगिरी जा रहा था, तभी उसकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग 326 पर बैपारीगुडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपदघाटी में एक पेड़ से टकरा गई।

इस घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। हर साल की तरह, नयागढ़ के सुदीप्त कुमार सिंह सामंत गर्मी की छुट्टी के लिए मालकानगिरी में अपने बड़े भाई के घर जाते समय एक दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में सुदीप्त की मां, सास और उसके एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पत्नी को कोरापुट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुदीप्त का हाथ टूट गया है, जबकि बेटे का पैर टूट गया है।

Search

Archives