Home » छत्तीसगढ़ : शादी समारोह में दामाद ने कर दी ससुर की हत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : शादी समारोह में दामाद ने कर दी ससुर की हत्या

राजनांदगांव। जिले के छुरिया इलाके के दामाबंजारी गांव के एक घर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में एक दामाद ने आपसी विवाद के चलते अपने सुसर की पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव शहर से सटे तुमड़ीबोड़ क्षेत्र के कोहका का रहने वाला लोमस अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी को लेकर अपने ससुराल दामाबंजारी पहुंचा था। शनिवार की रात को लोमस अपने सुसर इंदर वाल्दे रिश्तेदार की शादी में मगरढ़ोकरा गांव गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों वापस दामाबंजारी पहुंच गए। इस बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दामाद ससुर को जान से मारने की बात में अड़ा रहा।

जब बारात मगरढ़ोकरा गांव पहुंची तो ग्राम के लोग बारात देखने के लिए चले गए। इस बीच दामाद ने सुसर के सिर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी अपने पिता को काफी देर तक नहीं देखने पर ढूंढते हुए वह घटनास्थल पर पहुंची, जहां ससुर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। किसी तरह उसे छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Search

Archives