Home » तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, कार के परखच्चे उड़े, बैंक मैनेजर समेत दो की मौत, 2 गंभीर
जसपुर

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, कार के परखच्चे उड़े, बैंक मैनेजर समेत दो की मौत, 2 गंभीर

जशपुर। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। सड़क हादसे में बैंक मैनेजर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। 2 बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी छुट्टी मनाकर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना दुलदुला थाना क्षेत्र में हुई है।मनोरा एसबीआई के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज, जशपुर एसबीआई में पदस्थ सुमित मिंज, कर्मचारी अनमोल और रविंद्र सभी रविवार को छुट्टी होने के कारण कुनकुरी गए हुए थे। सभी ने मिलकर दिनभर छुट्टी मनाई, खाना खाया और रात के वक्त 9 से 10 बजे के बीच लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कुनुकुरी-जशपुर हाईवे में ये अभी चरईडांड गांव के पास पहुंचे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही अनुरंज और सुमित की मौत हो गई थी। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। रात का वक्त होने की वजह से मौके पर तत्काल कोई नहीं पहुंच सका। कुछ देर बाद आने-जाने वाले लोगों ने कार को रोड किनारे देखा था। किसी तरह से चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अनमोल और रविंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत भी गंभीर है। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस की टीम को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम रात के वक्त ही मौके पर पहुंची। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी। रात होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। अगले दिन सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Search

Archives