Home » बेगूसराय के मेन रोड में अंधाधुंध फायरिंग, देव ज्वेलर्स में मचाई लूटपाट, मौके पर पहुंचे एसपी
बिहार

बेगूसराय के मेन रोड में अंधाधुंध फायरिंग, देव ज्वेलर्स में मचाई लूटपाट, मौके पर पहुंचे एसपी

बेगूसराय। बेगूसराय में नगर थाना के मेन रोड में मंगलवार की सुबह देव ज्वेलर्स में गोलीबारी हुई। चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। लूट के प्रयास में सुबह 1045 बजे चार की संख्या में नकाबपोश बदमाश सामान देखने के बहाने दुकान में घुसे और हथियार निकाल लिया। फिर हंगामा होते ही गोलीबारी कर चारों भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी मनीष और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

बदमाश दुकान में रखे दो बक्से को लेकर भागे, लेकिन संयोग से बक्सा खाली था। जिसके कारण बदमाशों को कुछ हाथ नहीं लगा है। इस दौरान गोली भी चलाई गई है। जानकारी मिलते ही एसपी मनीष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे ऐ जांच पड़ताल कर शहर की सीमा सील कर बदमाशों को पकड़ने का आवश्यक निर्देश दिया है। मुख्य बाजार के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित अग्रसेन भवन वाली गली की घटना ही।

Search