Home » ईवीएम की खराबी से वोटर्स परेशान, मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बनी विवाद की स्थिति
छत्तीसगढ़

ईवीएम की खराबी से वोटर्स परेशान, मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बनी विवाद की स्थिति

कोरबा। कोरबा नगर निगम में सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। कई जगहों में ईवीएम मशीनों के खराब होने की जानकारी सामने आई है, वहीं वार्ड नंबर 20 में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विवाद की स्थिति बनी है। कोरबा के वार्ड नंबर 20 में मतदान के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने हैं। आरोप है कि वार्ड नंबर 20 और वार्ड नंबर 18 में दोनों जगह मतदाताओं के नाम है, जहां एक दूसरे के प्रत्याशी अलग-अलग वार्डों में पुराने सूची के हिसाब से वोट डाल रहे हैं। इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह ने आपत्ति जताई है, वहां ड्यूटी पर तैनात नोडल अधिकारी के साथ बहस भी हुई।

Search