Home » सिटी बस में अचानक लगी आग, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप, बस को खींचकर डिपो लाया गया
छत्तीसगढ़

सिटी बस में अचानक लगी आग, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप, बस को खींचकर डिपो लाया गया

बिलासपुर। तखतपुर से बिलासपुर आ रही सिटी बस के बोनट में सकरी के पास अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। जहां आनन फानन में सभी सवारियों को सकुशल उतारकर उन्हें बचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर से बिलासपुर की ओर आ रही सिटी बस में मंगलवार को लगभग 12 बजे बस के बोनट में अचानक आग लग गई। जिससे बस में सवार लोगों के बीच हड़कंप मच गया, जहां सभी तत्काल बस से नीचे उतर गए, वहीं आसपास के लोगों ने बस के बोनट में लगी आग को बुझाकर काबू किया। इसके बाद बस को खींचकर डिपो लाया गया। इस हादसे के बाद सिटी बसों की दयनीय स्थिति का आंकलन आसानी से लगाया जा सकता है।

Search

Archives