Home » पार्षद ने रॉड से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट
जांजगीर-चांपा

पार्षद ने रॉड से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट

जांजगीर चांपा।  जिले के नवागढ़ नगर पंचायत वार्ड नंबर एक के पार्षद आनंद कश्यप ने आपसी विवाद में एक युवक पर रॉड से हमला कर दिया। युवक का नाम मोहनीश केशरवानी है। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्षद आनंद कश्यप और मोहनीश केशरवानी के साथ लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ।  मोहनीश केशरवानी ने पार्षद आनंद कश्यप के साथ मारपीट की जिसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया। कुछ ही समय बाद पार्षद आनंद कश्यप लोहे की रॉड लेकर मोहनीश के पास पहुंचा और हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहनीश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

Search

Archives