उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर सदर क्षेत्र के शेखपुर नहर के पास गुरुवार दोपहर रुह कंपा देने वाला हादसा हुआ। ओवरटेक की कोशिश में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। महिला का सिर कटकर हेलमेट के साथ धड़ से अलग हो गया। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते चालक ट्रक लेकर भाग निकला। महिला के साथ स्कूटी में पीछे बैठी बहन की मासूम बेटी बाल-बाल बच गई। उसके चेहरे पर हादसे की दहशत साफ दिख रही थी। स्वजन मौके पर पहुंचे तो शव देख कांप गए। पुलिस ट्रक का पता लगा रही है।







