Home » मैं तेरे प्यार में पागल… तीन बच्चों की मां खंभे पर चढ़ी, पति से कहा बॉयफ्रेंड को भी साथ रखूंगी
उत्तर प्रदेश

मैं तेरे प्यार में पागल… तीन बच्चों की मां खंभे पर चढ़ी, पति से कहा बॉयफ्रेंड को भी साथ रखूंगी

यूपी। गोरखपुर में एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गई। महिला तीन बच्चों की मां है। उसकी अपने पति से प्रेमी को घर में साथ रखने की मांग की थी, जिसे पति ने मानने से इनकार कर दिया।

यह मामला गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार दोपहर करीब 12 बजे महिला घर से निकली और बिजली के खंभे पर चढ़ गई। इसके बाद वहां हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल, तीन बच्चों की मां को एक शख्स से प्यार हो गया, जब पति ने इसका विरोध किया तो महिला गुस्से में आ गई और बिजली के खंभे पर चढ़ गई। इसके बाद उसने 11 हजार केवीए के हाईटेंशन तार को कस कर पकड़ लिया। गनीमत रही कि उस वक्त लाइटें बंद थीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 34 साल की इस महिला का अफेयर चल रहा है और उसकी अपने पति से अनबन भी चल रही है। पति का नाम राम गोविंद है, जिनकी उम्र 35 साल है। घर चलाने के लिए वह मजदूरी करता है। यह महिला अपने प्रेमी को घर में साथ रखने की जिद पर अड़ी थी, जिसके चलते सड़क पर मारपीट हो गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग से बात की और उन्होंने आकर महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।

Search

Archives