Home » अस्पताल प्रबंधक ने नर्स को नाइट ड्यूटी पर रोका, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रातभर किया रेप
उत्तर प्रदेश

अस्पताल प्रबंधक ने नर्स को नाइट ड्यूटी पर रोका, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रातभर किया रेप

आगरा। एक शर्मनाक मामला आगरा से सामने आया है। ताजगंज थाना इलाके में देवरी रोड के एक अस्पताल के संचालक ने नर्स को नाइट ड्यूटी पर जबरदस्ती रोक लिया। संचालक ने अपने चेंबर में बुलाकर नर्स को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। नर्स के बेहोश होते ही रात भर रेप किया। पीड़िता ने प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि प्रबंधक ने रात भर चैंबर में ही उसे बंधक बनाकर रखा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह देवरी रोड स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग हेल्पर का काम करती है। ताल सेमरी निवासी राकेश कुमार अस्पताल का साझीदार संचालक है। 2 अगस्त की रात को राकेश ने उसे रात की ड्यूटी के लिए रोक लिया। कहा कि महिला मरीज को आना है, इस पर वह रुक गई।

रात करीब 11.30 बजे आरोपी ने उसे अपने चैंबर में बुलाया और उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद राकेश छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ रेप किया। उसने पूरी रात बंधक बनाकर अपने चैंबर में रखा। सुबह राकेश भाग निकला। उस समय वह काफी दहशत में थी और किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में परिजन को जानकारी दी। परिजनों ने हिम्मत बंधाई तब पुलिस से शिकायत की।

Search

Archives