Home » प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, शादीशुदा प्रेमिका और उसके परिवार ने ऑटो चालक को जिंदा जलाया 
उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, शादीशुदा प्रेमिका और उसके परिवार ने ऑटो चालक को जिंदा जलाया 

रूह कंपा देने वाली खबर

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां, प्रेम संबंध की वजह से एक ऑटो चालक पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया गया।

दरअसल, प्रेम प्रसंग के विवाद में 25 साल के ऑटो चालक चांद की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, आरोप है कि मृतक ऑटो चालक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका शबनम ने अपने परिवार के सदस्यों जिसमें भाई, मां और देवर के साथ मिलकर घेर लिया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया, वहीं, दूसरी तरफ करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुके चांद ने 7 दिन तक एसएन मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि दरअसल, घटना 27 फरवरी की है, जब आरोपी दो सवारियों के वेश में आए और चांद का ऑटो रुकवाया। इसके बाद मौके पर अन्य आरोपी भी पहुंच गए और चांद को जबरन नीचे खींचकर इस बर्बर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आगे कहा कि आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश कि लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Search

Archives