लखनऊ । मशहूर शायर मुनव्वर राना का 71 वर्ष की आयु में रविवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज सोमवार को उनका अंतिम संस्कार सिपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। राना पिछले कई दिनों से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे।
मौत की खबर से रायबरेली में शोक की लहर है। मुनव्वर राना उर्दू साहित्य के बड़े नाम थे। 26 नवंबर 1952 को रायबरेली में जन्मे राना को 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। वह अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी जाने जाते थे।
शायर के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। राना के बेटे तबरेज ने बताया कि बीमारी के कारण वह 14 से 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने रविवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।







