Home » इलाज कराने आई 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी डाॅक्टर गिरफ्तार, अस्पताल किया गया सील
उत्तर प्रदेश

इलाज कराने आई 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी डाॅक्टर गिरफ्तार, अस्पताल किया गया सील

लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज कराने आई 12वीं की छात्रा के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी एक्शन में दिखे हैं। उन्होंने तेजस हॉस्पिटल को सील करने का आदेश दिया है।

घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है। वारदात के उजागर होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। एसीपी आकाश पांडे आरोपी डॉक्टर को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए।

इलाज के दौरान हुआ छात्रा का रेप :  पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 मई 2026 को बीकेटी थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि एक युवती जिसका इलाज तेजस हॉस्पिटल में चल रहा था, उसके साथ वहीं पर काम करने वाले डॉक्टर ने रेप किया। इस सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो रही है।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छात्रा अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल में गई थी, जहां डॉक्टर ने उसके भरोसे का फायदा उठाया और उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोगों में इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की।

अस्पताल को सील करने का आदेश :   इस घटना के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी एक्शन में है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए तेजस अस्पताल को सील करने के निर्देश जारी किए हैं।

Search

Archives