Home » भीषण हादसे में चार की मौत, मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल के निवासी
उत्तर प्रदेश

भीषण हादसे में चार की मौत, मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल के निवासी

अमरोहा। बुधवार तड़क़े दिल्ली बरेली हाईवे पर हादसे में चार लोगों की मौत हुई है तथा दो घायल हुए हैं। तीन मृतकों की शिनाख्त कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल तथा समरतुल निवासी कालियाचक मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जबकि चौथे की शिनाख्त का प्रयास जारी है। घायल बेहोशी की हालत में हैं। उनकी शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा।

यह हादसा बुधवार तड़क़े लगभग चार बजे दिल्ली बरेली हाईवे पर गजरौला में ब्रजघाट के पास हुआ। मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही कार आगे चल रहे किसी वाहन में टकराई है। रफ्तार तेज होने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि जिस वाहन से कार टकराई है वह फरार हो गया।

माना जा रहा है कि चालक सलमान को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। सलमान की बांह पर फरमान भी गुदा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर व पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क कर मृतकों व घायलों का सही नाम पते की पुष्टि की जा रही है। पश्चिम बंगाल के लोग कहां जा रहे थे इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Search

Archives