सोमवार को आईसीसी ने घोषणा की कि आगामी ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि दी जाएगी। इस बार चैंपियन टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 39.55 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो पिछले संस्करण की इनामी राशि (1.32 मिलियन डॉलर यानी 11.65 करोड़ रुपये) से लगभग चार गुना ज्यादा है।
महिला क्रिकेट को पुरुष क्रिकेट के बराबर सम्मान दिलाने और उसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक बड़ा कदम उठाया है। 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप की इनामी राशि में रिकॉर्ड 297% की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले के तहत अब चैंपियन टीम को लगभग 40 करोड़ रुपये (44.80 लाख डॉलर) मिलेंगे, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी है।
शुरुआत: 30 सितंबर 2025
मेजबान देश: भारत और श्रीलंका (संयुक्त रूप से)
टीमें: कुल 8 महिला टीमें हिस्सा लेंगी
इनामी राशि का पूरा ब्योरा:







