भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर एक्शन में लौटने को तैयार है। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 21 दिसंबर से विशाखापटनम में शुरू होगी। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस सीरीज में स्मृति मंधाना एक्शन में दिखेंगी? हाल ही में हुई घटनाओं के बाद क्या वह टीम इंडिया में वापसी करेंगी या नहीं, इस पर संशय है। पिछले कुछ दिनों में उनकी कोई प्रतिक्रिया या बयान नहीं आया है और ऐसे में वह टीम इंडिया से कुछ और समय के लिए दूर रह सकती हैं।
बांग्लादेश दौरा स्थगित, श्रीलंका सीरीज बनी नया विकल्प- भारत को पहले बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने थे, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के चलते यह दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद बीसीसीआई ने खाली स्लॉट में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज की घोषणा की।







