Home » टीम इंडिया से जुड़ने से पहले रिंकू सिंह हुए भावुक : रिश्तेदारों से कहा- ‘मां का ख्याल रखना’
खेल

टीम इंडिया से जुड़ने से पहले रिंकू सिंह हुए भावुक : रिश्तेदारों से कहा- ‘मां का ख्याल रखना’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को सुपर-8 में अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में एक मार्च को खेलना है। इस मैच को लेकर टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा रिंकू सिंह जो जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच के बाद पिता का निधन होने की वजह से घर वापस लौटे थे, वह फिर से टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो चुके हैं।

रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का नोएडा के अस्पताल में 27 फरवरी की सुबह निधन हो गया था, जिसमें वह पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रिंकू पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वापस अलीगढ़ अपने घर आ गए थे, जिसके बाद अब वह फिर से टीम इंडिया से जुड़ने से पहले घर से जब रवाना हुए तो काफी भावुक थे।

रिश्तेदारों से रिंकू ने कहा- मां का ख्याल रखना

रिंकू सिंह जब अपने घर से 28 फरवरी को फिर से टीम इंडिया से जुड़ने के लिए कोलकाता रवाना होने के लिए निकले तो उन्होंने वहां पर मौजूद अपने रिश्तेदारों से मां और परिवार का ख्याल रखने की बात कही। इस दौरान रिंकू काफी भावुक दिखाई दिए। परिवार ने भी नम आंखों से रिंकू को विदा किया। वहीं ऐसी उम्मीद है कि रिंकू पिता की तेरहवीं के लिए वापस घर लौटेंगे। इससे पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में जानकारी देते हुए बताया था कि रिंकू शनिवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे। बता दें कि रिंकू सिंह के पिता को फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। वहीं रिंकू के बड़े भाई सोनू  28 फरवरी की सुबह पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के लिए गए थे। उनके वापस लौटने के बाद रिंकू कोलकाता के लिए रवाना हो गए।

टीम इंडिया के लिए है काफी अहम है मुकाबला :  भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है। अभी टीम इंडिया और वेस्टइंडीज दोनों के 2-2 अंक हैं और इस मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। टीम इंडिया का अभी तक टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड काफी बेहतर ही देखने को मिला है।

Search

Archives