Home » होली से पहले इन पांच चीजों को घर लाना बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
धर्म

होली से पहले इन पांच चीजों को घर लाना बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Holi Festival 2026: होली का त्यौहार 4 मार्च को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा।  होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली से पहले कुछ चीजों को घर लाकर आप जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

श्री यंत्र लाएं घर :  होली से पहले आपको घर में श्री यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इस यंत्र को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करने से आपको शुभ फल प्राप्त होती है। इस यंत्र को स्थापित करने के बाद आपको प्रतिदिन इसकी पूजा भी करनी चाहिए। माना जाता है कि श्री यंत्र के घर में होने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पैसों से जुड़ी परेशानियों का अंत होता है।

कमल गट्टे की माला लाएं घर :  कमल गट्टे की माला भी आप होली से पहले घर जरूर लाएं। इस माला को होली से पहले घर लाने से आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। होली से पहले इस माला को घर लाकर माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने आपको रखना चाहिए और होली की पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को यह माला पहनाएं।

हल्दी की गांठ लाएं घर :  होली से पहले आपको हल्दी की गांठ भी घर लानी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी धन को आकर्षित करती है। इसलिए हल्दी की गांठ को होली से पहले घर लाकर इसे एक पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके धन का भंडार हमेशा भरा रहता है।

चांदी का कछुआ लाएं घर :  धार्मिक दृष्टि से भी और वास्तु के अनुसार भी चांदी का कछुआ घर में लाना बेहद शुभ माना जाता है। होली से पहले आपको चांदी का कछुआ घर लाना चाहिए और इसे उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से वर्ष भर आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही कछुआ घर में मौजूद नकारात्मकता को भी दूर करता है।

 

डिस्क्लेमरउक्त लेख धार्मिक आस्था लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए  Today Studio उत्तरदायी नहीं है।

Search

Archives